कोरोना के दैनिक मामलों और मौतों में उतार-चढ़ाव, सक्रिय मामले तेजी से घट रहे, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के दैनिक मामलों और मौतों में उतार-चढ़ाव, सक्रिय मामले तेजी से घट रहे, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 106,125,682 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,320,497 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 141511 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10561608 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 155252 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,08,58,371 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 11,067 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 94 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 13,087 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.27 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.30 फीसदी है। मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 09 जनवरी को 7,36,903  कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 20,33,24,655 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 2,515 नए मामले सामने आए। साथ ही इस दौरान 35 मरीजों की मौत हुई। यहां मृत्युदर 2.51 फीसदी है।

वहीं कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 94 और लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 35, केरल के 19, पंजाब के आठ और पश्चिम बंगाल के 6 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 1,55,252 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,360, तमिलनाडु के 12,391, कर्नाटक के 12,241, दिल्ली के 10,882 , पश्चिम बंगाल के 10,215, उत्तर प्रदेश के 8,691 और आंध्र प्रदेश के 7,160 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

917

880478

7160

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

13

4932

62

अरुणाचल प्रदेश

4

16771

56

असम

1680

214490

1086

बिहार

500

259074

1518

चंडीगढ़

168

20644

342

छत्तीसगढ़

4172

300078

3746

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

0

3396

2

दिल्ली

1052

624326

10882

गोवा

692

52530

774

गुजरात 

2040

257473

4397

हरियाणा

854

264713

3033

हिमाचल प्रदेश 

455

56551

987

जम्मू एंड कश्मीर 

593

122470

1944

झारखंड

464

117574

1078

कर्नाटक

5804

925167

12241

केरल

64390

909102

3902

लद्दाख

59

9569

130

लक्षद्वीप

73

93

0

मध्य प्रदेश 

1987

250946

3825

महाराष्ट्र 

35917

1961525

51360

मणिपुर

77

28687

373

मेघालय

137

13608

148

मिजोरम

21

4358

9

नागालैंड

88

11990

88

ओडिशा

748

333139

1910

पुडुचेरी

307

38391

655

पंजाब

2077

167285

5661

राजस्थान

1435

314175

2774

सिक्किम

63

5912

135

तमिलनाडु

4328

826011

12391

तेलांगना

1797

292578

1613

त्रिपुरा

7

32955

391

उत्तराखंड

790

94127

1673

उत्तर प्रदेश 

3306

589565

8691

वेस्ट बंगाल

4496

556925

10215

भारत में कुल मामले

141511

10561608

155252


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।